फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद भारी वाहन ने दो को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Wed, 04 Nov 2026 03:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर बुधवार सुबह एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद दोनों सवार भारी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में युवती और युवक की मौके पर मौत हो गई। भारी वाहन चालक फरार है।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दोपहिया वाहन सवार युवती और युवक की मौत हो गई। हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ। एक्टिवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक्टिवा और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे भारी वाहन ने दोनों को कुचल दिया। बाइक सवार युवक भारी वाहन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक्टिवा सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिक खून बहने के कारण उसने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पढे़ं:  धर्मांतरण पर मचा बवाल, वनांचल में 40 से अधिक अवैध चर्चों पर रोक की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

 

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी। साथ ही कुसमुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, हादसे के बाद भारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर किया है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें