फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव सट्टा एप केस: सौरभ आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर, दिल्ली में होगी पूछताछ; ईडी भी कस्टडी लेने की तैयारी में

Wed, 04 Nov 2026 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष अदालत ने आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई 11 नवंबर तक दिल्ली में उससे पूछताछ करेगी। ईडी ने भी उसकी कस्टडी मांगी है।

विज्ञापन
आरोपी सौरभ चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले के आरोपी सौरभ चंद्राकर को बुधवार को सीबीआई ने रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सीबीआई को सौरभ चंद्राकर की आठ दिन की रिमांड दे दी।

सीबीआई इस दौरान 11 नवंबर तक चंद्राकर से पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 12 नवंबर को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से सीबीआई आरोपी को रायपुर के बजाय दिल्ली ले जाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी सौरभ चंद्राकर की कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल कर रखा है।

विज्ञापन


ओमान से हुई थी गिरफ्तारी
सौरभ चंद्राकर को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 8 जुलाई 2026 को ओमान की रॉयल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई और ईडी ने भारत सरकार के जरिए ओमान को प्रत्यर्पण का औपचारिक प्रस्ताव भेजा। इसके साथ ही ओमान पुलिस को गड़बड़ी से जुड़े सारे सबूत भी दिये गये। भारत सरकार की एजेंसी, इंटरपोल और ओमान के अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद प्रत्यर्पण को मंजूरी मिली। फिर सीबीआई टीम ओमान की राजधानी मस्कट पहुंची। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम एक नवंबर को सौरभ चंद्राकर को लेकर भारत पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें