फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बिजली विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख ठगे, अनुकंपा पर नियुक्ति पाने वाले ने की वारदात

Fri, 17 Mar 2023 12:53 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सीएसईबी में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये ठग लिए गए। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले ने तीन लाख की चपत लगाई है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में बिजली कंपनी में अनुकंपा पर नियुक्ति करने वाले एक कर्मचारी ने युवक को तीन लाख रुपये की चपत लगाई है। इसी कंपनी में रोजगार दिलवाने का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी की गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट मानिकपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मुड़ापार में रहने वाले प्रमोद गुप्ता ने ठगी के मामले की लिखित शिकायत मानिकपुर पुलिस से की है। प्रमोद ने बताया कि कुछ समय पहले ढोडीपारा के गजेंद्र राठौर से उसकी जान पहचान हुई थी। परिचय होने के बाद उसने बिजली कंपनी में अपने प्रभाव की जानकारी दी खुद को अधिकारियों से पहुच और रिश्तेदार बताया फिर युवक को झांसे में ले लिया इसके बाद में नौकरी लगवाने की बात कही गई। जिसके बदले तीन लाख रुपये ले लिए। जब पीड़ित युवक ने ज्वाइनिंग लेटर देने की बात की तो वह टाल-मटौल करने लगा। 

नौकरी नहीं लगने पर राठौर से रुपयों की डिमांड की गई तो उसने चेक दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने बताया कि राठौर के बारे में और जानकारी हासिल की तो पता चला कि वह कई लोगों को अपनी पहुंच और पहचान बता कर ठगी कर चुका है। इसलिए उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


ठगी के इस मामले के बारे में पूरी जानकारी मानिकपुर पुलिस चौकी को दी गई है। मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रह्लाद राठौर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गजेंद्र के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें