फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एनटीपीसी पावर प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, लाखों के कबाड़ के साथ छह गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 07:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के कबाड़ को जब्त किया है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी एनटीपीसी के बंद पावर प्लांट से मशीन को काटकर लोहे और तांबे की चोरी की जा रही है। वहां घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कबाड़ चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने अब एनटीपीसी पावर प्लांट में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों का कबाड़ बरामद किया। आरोपी एनटीपीसी एडीएम बिल्डिंग के पीछे मौजूद मशीन से लोहे और तांबे के सामानों की चोरी कर रहे थे। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से इस इलाके में कबाड़ चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने बताया कि एनटीपीसी एडीएम बिल्डिंग के पीछे बरमपुर रोड में करीब दस लोगों के बंद मशीन से तांबा और लोहे के सामान चोरी करने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने छापा मारा। कार्रवाई में कुछ लोग तो भागने में सफल हो गए, लेकिन छह लोग पकड़ में आ गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें