फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: विद्युत विभाग के इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Thu, 27 Apr 2023 07:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

चौकी प्रभारी प्रेम कुमार साहू ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। रूपनारायण सीएसईबी कर्मी है और पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। इस संबंध में तुलसी नगर जोन के कुछ अधिकारी कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
रूपनारायण (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में विद्युत विभाग के इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार को घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि उसकी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कृष्णा नगर बस्ती निवासी रूपनारायण चौहान (29) विद्युत विभाग में पांच सालों से इलेक्ट्रीशियन के पद पर संविदा में पदस्थ था। उसके पिता की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद से मां, दो भाई और बहन की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी उसी के ऊपर आ गई। परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसको लेकर उससे पूछा भी, पर कुछ नहीं बताया। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रूपनारायण पिछले कुछ दिनों से दफ्तर भी नहीं जा रहा था। बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया। इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से उसका शव अंदर लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें