फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बालको के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, पिकनिक मनाकर घर लौट रहा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jan 2024 07:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कंपनी के कर्मचारी ने बताया बालको में निजी कंपनी में सब काम करते हैं। पिकनिक मनाने बालको के बेला पिकनिक स्पॉट गए हुए थे, जहां सभी ने खूब शराब पी गई थी।
विज्ञापन
प्रताप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालको नगर पुलिस थाना क्षेत्र के दोन्द्रों नाला के पास हुए हादसे में 27 वर्षीय प्रताप कुमार की मौत हो गई। वह जांजगीर चांपा जिले के खूंटी गांव का रहने वाला था और भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के अंतर्गत काम कर रही सिमेंस कंपनी का कर्मचारी था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को कंपनी के कर्मचारी पिकनिक मनाने के लिए बेला जलाशय गए हुए थे। वहां से वापसी के दौरान नल के पास प्रताप की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरने के साथ घायल हो गया। इस बीच सहकर्मियों ने उसे उठाया। बाद में क्या कुछ हुआ, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन अगली सुबह सोमवार को सात बजे उसका शव इसी क्षेत्र में मिला। बालको नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम किया है।

कंपनी के कर्मचारी दिनेश कुमार ने बताया बालको में निजी कंपनी में सब काम करते हैं। पिकनिक मनाने बालको के बेला पिकनिक स्पॉट गए हुए थे, जहां सभी ने खूब शराब पी गई, उसके बाद सभी ने क्रिकेट खेला। इसके बाद मृतक और एक अन्य साथी बाइक में घर जाने के लिए निकल गया। काफी देर बीत जाने के बाद जब मृतक घर नहीं पहुंचा तो उसकी परिजन ने कंपनी के अधिकारी को फोन कर उसके घर न पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। सुबह-सुबह 7:00 बजे पिकनिक स्पॉट के आसपास उसकी लाश संदिग्ध हालात में मिली। फिलहाल इस पूरे मामले में बालको थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें