फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ब्लेड से हमला करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Mon, 29 Jan 2024 03:27 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

ब्लेड से हमला करने वाला शातिर अपराघी संजय सोनवानी उर्फ छोटा चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैरेज संचालक कन्हैया रात्रे पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने आपसी विवाद में एक व्यक्ति के ऊपर ब्लेड से हमला किया था। आरोपी का नाम संजय सोनवानी है। जिसने कन्हैया रात्रे पर हमला किया था। जिसकी शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की। उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मानिकपुर चौकी अंतर्गत आनन्दम विहार के पास शनिवार की शाम ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया था। जहां आरोपी संजय और कन्हैया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली गलौज करने लगे और हाथापाई तक उतर आए।

जहां कन्हैया ने विवाद के दौरान संजय सोनवानी को चेहरे को दांतों से काट दिया। जिसके बाद उसे गुस्सा आया और ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में एक नही दो नहीं 12 बार हमला किया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें