फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार बुलेट का कहर: जसगीत गाने जा रही दो महिलाओं की मौत; 3 घायल

Sat, 17 Oct 2026 06:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

गोपालपुर में तेज रफ्तार बुलेट ने जसगीत गाने जा रही महिला टोली को टक्कर मार दी। हादसे में बिंदा महंत और बरबस महंत की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुलेट का कहर महिलाओं को रौंदा, दो की मौत,3 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार बुलेट सवार युवकों ने कहर बरपा दिया। गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट ने जसगीत गाने जा रही महिला टोली को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर की रहने वाली महिला समूह की 7 से 9 महिलाएं मादर, थाप, ढोल लेकर गांव से लगे ठाकुर देवता स्थल पर कीर्तन-भजन और जसगीत गाने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट पर सवार तीन युवक वहां से गुजरे और अनियंत्रित होकर महिला टोली को रौंद दिया।

हादसे में तीन महिलाओं को बुलेट ने अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान 53 वर्षीय बिंदा महंत और बरबस महंत के रूप में हुई है। दोनों गोपालपुर की रहने वाली थीं और आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


वहीं हादसे में बुलेट चला रहा राहुल नामक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बुलेट पर पीछे बैठे दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोपालपुर में चल रहे डांडिया और जसगीत कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। त्योहार के दौरान हुए इस हादसे ने गांव में मातम का माहौल ला दिया है।

वहीं मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निजी अस्पताल से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत का मेमो मिला था, जिसके आधार पर बयान दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दर्री-गोपालपुर में तेज रफ्तार बुलेट ने महिलाओं को चपेट में लिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुलेट का कहर महिलाओं को रौंदा, दो की मौत,3 घायल

 

बुलेट का कहर महिलाओं को रौंदा, दो की मौत,3 घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें