फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एसआई के पुत्र की सिपाहियों ने जमकर की पिटाई, पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Tue, 05 Sep 2023 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोबरा

सार

मारपीट के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर बहस हुई। दोनों सिपाही एसआई पुत्र से बहस करते रहे। अंत में मामला दीपिका थाना पुलिस के पास जा पहुंचा। पीड़ित प्रशांत यादव ने इसकी शिकायत कोरबा एसपी उदय किरण से की है। 
विज्ञापन
SI के बेटे को सिपाहियों ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में संचालिक गोपीचंद पेट्रोल पंप के पास पिछली रात दो पुलिस आरक्षकों ने एक सहायक उप निरीक्षक के पुत्र के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में युवक को काफी चोट लगी है जिसने एसपी को पत्र लिखकर दोनों आरक्षकों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई करने की मांग की है। दीपका पुलिस लाईन निवासी पीड़ित प्रशांत यादव के मुताबिक उसका ट्रक चालक गलती से नो एंट्री में प्रवेश कर गया था जिसके साथ दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव और रामप्रसाद बर्मन बहस करते हुए ट्रक मालिक को बुलाने की मांग की। 

विज्ञापन

इतने में दीपका थाना में पदस्थ एएसआई रविंद्रनाथ यादव के दोनों पुत्र मौके पर पहुंच गए और नो एंट्री में प्रवेश किए गए वाहन के बदले चालान पटाने की पेशकश की। इतने में ही दोनों आरक्षक आक्रोशित हो गए और प्रशांत यादव की लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। मारपीट के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और जमकर बहस हुई। दोनों सिपाही एसआई पुत्र से बहस करते रहे। अंत में मामला दीपिका थाना पुलिस के पास जा पहुंचा। पीड़ित प्रशांत यादव ने इसकी शिकायत कोरबा एसपी उदय किरण से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें