फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने मारी बाजी, दो गोल्ड समेत आठ मेडल जीते

Fri, 18 Sep 2026 09:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

इंदौर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा के 8 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 8 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
कोरबा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी,2 गोल्ड समेत 8 मेडल जीते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इंदौर में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन और मध्यप्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन वर्गों में मुकाबले किए।
विज्ञापन


8 खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं प्रमुख प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रतियोगिता में पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फुल कांटेक्ट, लो किक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स और क्रिएटिव फार्म्स जैसी विधाओं में मुकाबले हुए। छत्तीसगढ़ के 67 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं, कोरबा जिले की सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 8 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते।

लोकिता और श्रेया ने जीता गोल्ड
महिला वर्ग में लोकिता चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की खिलाड़ियों को हराकर 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीता। वहीं श्रेया शुक्ला ने सिक्किम और पंजाब की प्रतिद्वंदियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


हुफैजा फातिमा ने केरल की खिलाड़ी के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में रजत पदक हासिल किया। वहीं प्रतिभा राय ने सिक्किम की खिलाड़ी के साथ मुकाबले में कांस्य पदक जीता।

पुरुष खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम
पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकुश लाल यादव ने दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए रजत और कांस्य पदक हासिल किया। जगदीश यादव ने मेघालय और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला कर कांस्य पदक जीता।

वहीं सुयश नामदेव ने उत्तराखंड के खिलाड़ी के खिलाफ मुकाबला किया, जबकि संजय साहू का मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाड़ी से हुआ। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

खेलप्रेमियों ने दी बधाई
प्रतियोगिता का आयोजन ग्लोबल स्पोर्टडाटा मैनेजमेंट सिस्टम और आरस्पोर्ट्स सदस्यता प्रणाली के माध्यम से किया गया। कोरबा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी दिनु पटेल, सीएमए एकेडमी संचालिका प्रीति मिश्रा समेत खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

कोरबा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी,2 गोल्ड समेत 8 मेडल जीते

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें