फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो लाख रुपये के मोबाइल और टैबलेट आरपीएफ ने लौटाए, ट्रेन में भूलकर चला गया था दुकानदार

Tue, 07 Feb 2023 12:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

ट्रेनों में अक्सर लोगों के सामान छूटने के मामले सामने आते रहते हैं, जिन्हें रेलवे अपने कब्जे में लेकर उनके मालिकों को लौटा देती है। कई मामलों में सामान के वास्तविक मालिक नहीं मिल पाते, जिससे पुलिस की परेशानियां भी बढ़ जाती है। रेलवे स्टेशन कोरबा में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने दुकानदार को लौटाया ट्रेन में मिले मोबाइल और टैबलेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आरपीएफ जवानों ने दो लाख रुपये के मोबाइल और टैबलेट दुकानदार को लौटा दिए। दुकानदार लोकल ट्रेन में इन्हें भूलकर चला गया था। दुकानदार रायपुर से सामान लेकर कोरबा आ रहा था। आरपीएफ ने बिल देखकर उसे बुलाया और फिर सारा सामान सौंप दिया। अपना सामान पाकर दुकानदार ने जवानों का धन्यवाद दिया। कहा कि उसे यकीन नहीं था कि अब सामान मिल पाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर निवासी सुनील शर्मा करीब दो लाख रुपए कीमत के आठ मोबाइल और दो टैबलेट को मेमू लोकल ट्रेन में भूलकर अपने घर चला गया था। ट्रेन की जांच के दौरान मोबाइल और टैबलेट आरपीएफ के हाथ लग गई। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने सुनील शर्मा की खोजबीन की और आरपीएफ पोस्ट पर बुलाकर उन्हें सारा सामान सौंप दिया। अपना सामान वापस मिलने पर सुनील शर्मा काफी खुश हुए। 

आरपीएफ प्रभारी आरबी यादव ने बताया कि, ट्रेन आने के बाद पेट्रोलिंग पार्टी गश्त करती है। इस दौरान निहारिका इलाके में संचालित एक मोबाइल शॉप का संचालक हड़बड़ी में मोबाइल और टैबलेट भूलकर चला गया था। बिल और रसीद में नाम, नंबर देखकर उसे कॉल कर बुलाया गया। इसमें 10 महंगे मोबाइल और दो टेबलेट थे, जिसे वापस किया गया। रसीद के हिसाब से दो लाख का सामान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें