फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉगी की मौत से दुखी छात्रा ने दी जान: कुत्ते के पट्टे से लगाई फांसी, दोस्त के साथ मिलकर 40 हजार में खरीदा था

Mon, 06 Feb 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी इमरान खान ने बताया कि, ऋचा की मां अपनी बेटी की मौत के लिए उसके दोस्त अनिकेत मिश्रा को ही जिम्मेदार ठहरा रही हैं। उनका कहना है कि, अनिकेत ने उसे परेशान नहीं किया होता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाती और उसकी जान बच जाती। वह चाहती हैं कि युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
अपनी मां के साथ ऋचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती को पालतू डॉगी की मौत से इतना दुख हुआ कि उसने अपनी भी जान दे दी। युवती ने डॉगी के ही पट्टे से फांसी लगा ली। उसका शव सोमवार को घर में ही लटका मिला। युवती ने अपने कॉलेज के दोस्त के साथ मिलकर डॉगी को खरीदा था। उसकी मौत से युवती डिप्रेशन में थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि दोस्त के प्रताड़ित करने के कारण युवती ने ऐसा कदम उठाया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




तबीयत बिगड़ने से हो गई थी कुत्ते की मौत
जानकारी के मुताबिक, रामपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी निवासी ऋचा सोंधिया (20) अपनी मां के साथ रहती थी और रायपुर से डीसीए कर रही थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऋचा ने कॉलेज में ही पढ़ने वाले एक दोस्त अनिकेत मिश्रा के साथ मिलकर 40 हजार में महंगे नस्ल का कुत्ता खरीदा था। कुत्ता ऋचा के पास ही रहता और वह उसे बहुत प्यार से पाल रही थी। डॉगी की तबीयत बिगड़ी और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कमरे में लटका मिला ऋचा का शव
इसके बाद से ही ऋचा डिप्रेशन में चली गई और परेशान रहने लगी। वह हर समय रोती ही रहती है। बताया जा रहा है कि कुत्ते की मौत को लेकर उसका दोस्त अनिकेत भी ऋचा को प्रताड़ित करने लगा था। सोमवार को ऋचा को उसके ही कमरे में फांसी पर लटका देखा तो परिजनों ने नीचे उतारा। फिर एनकेएच अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने ऋचा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




मां ने दोस्त पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
वहीं दूसरी ओर ऋचा की मां दुर्गा सोंधिया का रो-रोकर बुरा हाल है। वह राजस्व विभाग में भृत्य के पद पर काम करती हैं। पति के छोड़कर जाने के बाद उसके जीने का सहारा उनकी बेटी ही थी। उन्होंने बेटी के खुदकुशी करने का आरोप अनिकेत पर लगाया है। उनका कहना है कि कुत्ते की मौत के बाद अनिकेत उनकी बेटी को कॉल कर बुरा-भला कहता था। इसके चलते वह और भी परेशान रहने लगी थी। इसी दुख और तकलीफ के चलते उसने अपनी जान दे दी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें