फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Crime: माता-पिता गए थे पारिवारिक कार्यक्रम में, लौटे तो बेटे की फांसी पर लटकी मिली सड़ी-गली लाश

Sun, 02 Jul 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

बताया जा रहा है कि अमित बेरोजगार था और घर में ही रहता था। पिछले दो-तीन दिनों से दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को लग रहा था कि वह घर में ही होगा, लेकिन रविवार की दुर्गंध आने पर आने पर अनहोनी होने की आशंका होने लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
परिवार वालों और अन्य लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को एक युवक का शव उसके ही घर में सड़ी-गली हालत में मिला है। शव फांसी से लटक रहा था। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो इसका पता चला। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। युवक के माता-पिता पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरगबुंदिया बस्ती निवासी अमित साहू (25) पिछले तीन-चार दिनों से अकेले घर में था। उसके माता पिता किसी परिवारिक कार्यक्रम से कोरबा गए थे। रविवार सुबह करीब 10 बजे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो अमित का शव फांसी पर लटका हुआ था। आशंका है कि उसने खुदकुशी की होगी। 

बताया जा रहा है कि अमित बेरोजगार था और घर में ही रहता था। पिछले दो-तीन दिनों से दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों को लग रहा था कि वह घर में ही होगा, लेकिन रविवार की दुर्गंध आने पर आने पर अनहोनी होने की आशंका होने लगी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बताया। पुलिस ने अमित के परिजनों को सूचना दी। उनके आने पर बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल अभी तक उसकी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें