फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व मंत्री जयसिंह ने केंद्र को घेरा, बोले- राहुल गांधी से डरती है भाजपा, पीएम की दुखती रग पर हाथ रख दिया है

Fri, 31 Mar 2023 04:07 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

राजस्व मंत्री जयसिंह ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा सरकार डरती है। राहुल ने पीएम की दुखती रग पर हाथ रख दिया इसलिए यह सारी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जयसिंह ने पीसी कर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर किया कमेंट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर बहुमत के अतिवादी चरित्र के प्रदर्शन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के विरुद्ध की गई कार्रवाई का कारण है प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रखना।

विज्ञापन

 
कोरबा विधायक और छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध जो कार्रवाई की गई है उसका एकमात्र कारण है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया है। मोदी के निकट सहयोगी अदाणी के घोटालेबाजी और अदाणी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाने के कारण  यह कार्रवाई की गई है।
 
मीडिया से चर्चा करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के तीन दिन के अंदर लोकसभा के गृह समिति ने राहुल गांधी को मकान खाली करने के लिए 30 दिन का नोटिस दे दिया। यह सारी कार्रवाई यह बताने के लिए पर्याप्त है कि देश में तानाशाही और असहिष्णु सरकार चल रही है।
विज्ञापन

 
भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से लंदन में भारत की मदद करने के लिए नहीं कहा। ओबीसी को लेकर भाजपा जिस तरह से कांग्रेस को निशाना बना रही है इसे भी जयसिंह अग्रवाल ने ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंडा करार दिया। राजस्व मंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध तीव्र गति से की गई कार्रवाई यह साबित करती है कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है।
 
स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि कोरबा प्रदूषण से परेशान है। विद्युत संयंत्रों की राख कहीं भी फेंकी जा रही है इसे लेकर वे शीघ्र ही क्षेत्र में दौरा करेंगे। कोरबा को रेल सुविधाएं मिले इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। जयसिंह अग्रवाल का कहना है कि यदि कोई भी संगठन इस मामले को उठाएगा तो वे उसे सहयोग प्रदान करने में कमी नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें