फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बिजली के पोल से टकराकर ट्रक में घुसी कार, छह घायल, तीन की हालत गंभीर; चालक को झपकी आने से हादसा

Thu, 30 Mar 2023 07:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कार चला रहे पुनी राम को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक मे जा घुसी। हादसे में कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
 
विज्ञापन
पोल और ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से भिड़ गई। इसके बाद ट्रक में जा घुसी। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को झपकी आने के चलते हुआ है। फिलहाल घायलों को डायल-112 और 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला तिवरता निवासी पुनी राम (56) अपने परिवार के सदस्यों चंद्रकांत (42), हीरा प्रजापति (42), मोनिका (25) और रश्मि प्रजापति (17) के साथ प्रेमनगर जा रहा थे रास्ते में बंजारी मड़ई के पास कार चला रहे पुनी राम को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक मे जा घुसी। हादसे में कार के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पुनी राम, हीरा प्रजापति और चंद्रकांत के सिर पर चोट आई है। वहीं मोनिका के रीढ़ की हड्डी और रश्मि के चेहरे पर चोट आई है। सूचना मिलने पर 108 के पायलट लल्लन राजवाड़े और जगरनाथ साहू घटना स्थल पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जगरनाथ इलाज के लिए सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा लेकर आएं। यहां से डॉक्टरों ने घायलों को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें