फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कोरबा ने खोई किन्नर समाज की बुलंद आवाज, मालती किन्नर का निधन; नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sun, 16 Aug 2026 01:10 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के किन्नर समाज की अध्यक्ष और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
विज्ञापन
किन्नर समाज की अध्यक्ष मालती किन्नर का निधन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के किन्नर समाज की अध्यक्ष और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का रविवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। आज रविवार तड़के करीब चार बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही किन्नर समाज के साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बता दें कि मालती किन्नर कोरबा में किन्नर समाज की मजबूत आवाज थी। उन्होंने समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक पहचान जैसे कई मुद्दों को लेकर भी वे सक्रिय रहीं। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में भाग लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा।

मालती किन्नर ने धीरे से राजनीति में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने कोरबा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महापौर पद का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें चुनाव में जीत नहीं मिली। बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी संभालीं और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


उनके निधन की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से किन्नर समाज के लोग कोरबा पहुंचे। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से मालती किन्नर को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें