फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदीबाजार गोलीकांड: मृतकों का हुआ पोस्टमार्टम, 8 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त, मुआवजा और नौकरी का मिला आश्वासन

Thu, 11 Sep 2025 02:47 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में आ गया। एक सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। जिसके बाद मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराने परिजन और पुलिस जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतिका मंदासा को तीन गोली लगी थी, जबकि मृतक 35 वर्षीय राजेश बिंझवार को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सामने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध जताया, जो करीब 8 घंटे की मशक्कत और प्रशासनिक बातचीत के बाद समाप्त हुआ। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही एक परिजन को नौकरी देने पर सहमति जताई।

गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल है। हालात को नियंत्रण में रखने पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी जवान टेसराम बिंझवार की ड्यूटी सीएम के आगमन पर रिजर्व बल के रूप में लगाई गई थी लेकिन वह अपने ड्यूटी नजर अंदाज कर घटना स्थल तक पहुंचा था। बहरहाल पुलिस ने परिजनों के मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। मृतकों के शव को परिजनों की सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें