फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पुलिस ने जब्त किया 44 लाख रुपए का अवैध पटाखा, व्यवसायी ने घर को बना रखा था गोदाम, हो सकती थी बड़ी घटना

Tue, 31 Oct 2023 05:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

साइबर सेल, सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 44 लाख का पटाखा जब्त करने में सफलता पाई है। आरोपी से 44 लाख से ज्यादा कीमत के  83 कार्टून पटाखा जब्त किया गया है। विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में पटाखा बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दीपावली पर्व को लेकर तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है। इस पर्व पर पटाखों की खूब बिक्री होती है। पटाखा बेचकर लाभ कमाने की मंशा से कई व्यापारी असुरक्षित रूप से पहले ही पटाखा लाकर गोदाम में रख लेते हैं। यह अवैध भंडारण बड़ी घटना को निमंत्रण देता है इसलिए पुलिस दीपावली से पहले इस तरह के भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पटाखा  जब्त किया करती है। इस वर्ष भी अवैध भंडारण करने वालों पर पुलिस की नजर है तभी तो कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने दादर खुर्द इलाके में छिपकर अवैध रूप से भंडार किए गए 44 लख रुपए के पटाखे को जब्त कर लिया।

विज्ञापन

साइबर सेल, सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 44 लाख का पटाखा जब्त करने में सफलता पाई है। आरोपी से 44 लाख से ज्यादा कीमत के  83 कार्टून पटाखा जब्त किया गया है। विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रिहायसी इलाके में अमृत लाल गुप्ता अपने और अपने साथियों का पटाखे का अवैध भण्डारण करके रखा है जो जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें