फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बरामद की अवैध शराब, लहान किया नष्ट, महिला को भेजा जेल

Sun, 14 Jan 2024 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कलेक्टर अजय वसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को अमलीजामा पहनाने सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी ने वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के छुरी में रहने वाली एक महिला ने निःशक्त पड़ोसी के मकान को शराब बनाने की फैक्ट्री बना ली थी। इसका खुलासा तब हुआ, जब आबकारी की टीम ने दबिश दी। टीम को तलाशी के दौरान 50 लीटर महुआ शराब हाथ लगी। वहीं 500 किलो से अधिक लहान को नष्ट किया गया, जिससे घर के भीतर महुआ मिश्रित पानी की तेज धार बह गई। मामले में वैधानिक कार्रवाई के बाद महिला को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

 

कलेक्टर अजय वसंत ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश को अमलीजामा पहनाने सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी ने वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया है। उनके निर्देश पर उपनिरीक्षक आशीष उप्पल, मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक दशराम सिदार, नगर सैनिक प्रजेश सिंह व चंद्रा गश्त पर निकले थे। 
 

 

इसी दौरान मुखबीर ने एक महिला द्वारा बड़े पैमाने पर शराब बनाने की सूचना दी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छुरी में रहने वाले जरहू यादव के घर दबिश दी। वहां पड़ोस में ही रहने वाली अनुराधा केवट नामक महिला शराब बना रही थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि जरहू के निःशक्त होने का फायदा उठाते हुए महिला ने उसके मकान को शराब बनाने का फैक्ट्री के रूप में तैयार कर ली थी। 

विज्ञापन

टीम ने कमरे से 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया। वहीं कमरे में बड़े पैमाने पर महुआ लहान रखा गया था। आबकारी की टीम ने जैसे ही लहा़न की नष्टीकरण शुरू की गई, कमरे में महुआ लाहन की धार बह गई, जिसे देख आसपास के लोग भी दंग रह गए। बताया जा रहा है कि लाहन लगभग 500 किलो रहा होगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत महिला को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें