फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मलेरिया ने पसारा पांव, इस गांव के एक दर्जन से अधिक लोग चपेट में आये; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Tue, 08 Aug 2023 09:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पाली विकासखंड के सोनईपुर मैं मलेरिया के 12 मरीजों को मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के दिनों में जल जमा होने से मच्छरों की उत्पत्ति अधिक मात्रा में हो रही है और इससे जन स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। पाली विकासखंड के सोनईपुर मैं मलेरिया के 12 मरीजों को मिलने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से सात मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


कोरबा जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत पोंटापानी पंचायत के सोनइपुर गांव में जलजमाव के कारण 12 लोग मलेरिया की जद में आ गए। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने यहां कैंप लगाने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया। जबकि विधायक के द्वारा पीड़ितों के साथ-साथ ग्रामीणों को मेडिकेटेड मच्छरदानी बांटी गई।

कोरबा के सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी ने बताया कि सोनपुर में 12 लोगों को मलेरिया से पीड़ित पाया गया था। इनमें से सात लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और वर्तमान में पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें