फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: डोंगा नहीं मिला तो तैरकर नदी पार करने लगा ग्रामीण, बीच धारा में डूबा; छह घंटे बाद मिला शव

Mon, 09 Nov 2026 07:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के आजन नदी स्थित दही घाट पर सोमवार को तैरकर नदी पार कर रहे 50 वर्षीय पन्नालाल यादव की डूबने से मौत हो गई। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

 

विज्ञापन
सर्चिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के आजन नदी के दही घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी पार करते समय 50 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जिला नगर सेना की टीम ने शाम को उसका शव बरामद किया।

मृतक की पहचान पन्नालाल यादव (50) पिता पन्नालाल यादव के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत बुढ़ापारा, चौकी कोरबी का निवासी था। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पन्नालाल यादव का घर नदी के दोनों किनारों पर है। वह एक तरफ रहता था, जबकि दूसरी तरफ उसने मवेशी रखे हुए थे। रोजाना की तरह वह आजन नदी के दही घाट से कभी डोंगा तो कभी तैरकर नदी पार करता था। नदी के दूसरी तरफ जाकर वह अपने मवेशियों को चराने और उनकी देखभाल करने जाता था।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह नदी पार करने के लिए दही घाट पहुंचा। उस समय घाट पर डोंगा मौजूद नहीं था। ऐसे में वह रोज की तरह तैरकर नदी पार करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह नदी के आधे रास्ते तक पहुंचा था, तभी अचानक बीच धारा में डूब गया।

विज्ञापन


पढे़ं: मवेशी बेचने जा रहे तीन व्यापारियों को जंगल में घेरा, मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूटे; चार आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों को शुरुआत में लगा कि वह रोज की तरह तैरकर नदी पार कर लेगा और मवेशियों की देखभाल के बाद वापस लौट आएगा। हालांकि, काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने कोरबी चौकी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने मोटर बोट की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे उसका शव बरामद किया जा सका।

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार योगी ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पंचनामा कार्रवाई के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें