फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: मवेशी बेचने जा रहे तीन व्यापारियों को जंगल में घेरा, मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूटे; चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 06:21 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम के चढ़चौड़ा जंगल में चार आरोपियों ने तीन मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट की। पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और 90 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के चढ़चौड़ा जंगल में मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट और फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन व्यापारियों से नगदी और मोबाइल फोन लूटने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, व्यापारियों को बंधक बनाकर अलग-अलग किश्तों में उनके बैंक खातों से 90 हजार रुपये भी जबरन ट्रांसफर करा लिए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रौचन निवासी कुलेश्वर विश्वकर्मा अपने साथी गुनु धुर्वे और शिव प्रसाद के साथ नौ मवेशियों को बेचने के लिए मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम सारसडोल जा रहे थे। 2 नवंबर की रात करीब नौ बजे तीनों चढ़चौड़ा जंगल के ढलान के पास मवेशियों के साथ आराम कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम केसदा निवासी कामू बैगा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने तीनों व्यापारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


पढे़ं: एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी

इसके बाद आरोपियों ने कुलेश्वर विश्वकर्मा से 10 हजार रुपये, शिव प्रसाद से 40 हजार रुपये और गुनु धुर्वे से 20 हजार रुपये नगद लूट लिए। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद तीनों व्यापारियों को बंधक बनाकर ग्राम केसदा की ओर ले गए और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इस दौरान व्यापारियों से अलग-अलग किश्तों में बैंक खाते में 90 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने तीनों व्यापारियों को मवेशियों सहित छोड़ दिया।

ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट समेत सामान जब्त
व्यापारियों की शिकायत पर 8 नवंबर को भोरमदेव थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए कामू बैगा, चंदन सिंह धुर्वे, महेश धुर्वे और सुरेश धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये नगद, 47 हजार रुपये कीमत के तीन मोबाइल फोन और 70 हजार रुपये कीमत की दो मोटरसाइकिल समेत कुल 1 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा बैंक खाते में फिरौती की रकम प्राप्त होने से संबंधित 90 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें