फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति की खुशियों को लगी बुरी नजर: पति से हुआ विवाद तो नवविवाहिता ने खाया जहर, 60 दिन पहले हुए थे हाथ पीले

Mon, 15 May 2023 06:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

डंगनियाखार इलाके में शादी के दो माह बाद एक नवविवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। पति और पत्नी दोनों ने ही दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
मृतका ज्योति का पंचनामा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्री थाना क्षेत्र के डंगनियाखार इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता ने शादी के महज दो माह बाद ही जहरीला पदार्थ खाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पति से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद होने के बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मुंह से झाग निकलने पर परिजन उसे लेकर एनटीपीसी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फोन पर हुआ था पति से विवाद
पहले पति से रिश्ता समाप्त करने के बाद कनकी निवासी ज्योति चौहान ने बांकी मोंगरा निवासी डगनिखार राजेश चैहान से विवाह सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। वहीं राजेश ने भी पहली पत्नी से तलाक के बाद ज्योति से दूसरी शादी की थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। इससे पहले ही पत्नी को अस्पताल में उपचार मिल पाता। उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

पहली पत्नी से तलाक के बाद की थी दूसरी शादी
मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जहां डंगनियाखार इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ज्योति चौहान ने शादी के महज दो माह बाद ही मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि पहले पति का साथ छूटने के बाद ज्योति ने राजेश चौहान से दूसरा विवाह किया था। वहीं राजेश ने ही पहली पत्नी से तलाश लेने के बाद ज्योति से दूसरी शादी की थी। इस बीच किसी बात को लेकर पति से ज्योति का विवाद हो गया। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। ज्योति के मुंह से झाग निकलता देख परिजन उसे लेकर एनटीपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतका नवविवाहिता थी। इस कारण राजपत्रिक अधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा किया गया। फिर लाश का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें