फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: मोबाइल शॉप पर आठवीं बार हुई चोरी, अबकी 37 हैंडसेट और नगदी ले गए शातिर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Thu, 16 Feb 2023 11:26 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बालकोनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही दुकान पर आठवीं बार चोरी की वारदात को शातिरों ने अंजाम दिया है। जिसके बाद दुकानदार और खुद पुलिस असमंजस में पड़ गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद हुई है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के बालकोनगर स्थित एक मोबाइल की शॉप में आठवीं बार चोरी की घटना हुई। दुकान का छज्जा तोड़कर घुसे शातिर चोर इसबार 37 मोबाइल हैंडसेट और नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, इसबार चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित मोबाइल दुकान का संचालन मोहम्मद अली करता है। पिछली रात वह दुकान बंद कर  अपने घर चला गया था। अगले दिन दुकान पर पहुंचा तो देखा दुकान का छज्जा टूटा हुआ है, दुकान के अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। दुकान से मोबाइल हैंडसेट व अन्य सामान गायब था। 

दुकान संचालक ने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में सात बार चोरी हो चुकी है,  यह आठवां मौका है जब चोरों ने एक बार फिर दुकान को निशाना बनाया है।  इस बार चोरों ने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया ओर उसके बाद दुकान पर रखें लगभग 37 मोबाइल और नगदी रकम ले भागे हैं। हालांकि, दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर वारदात को अंजाम देते कैद हुए हैं।
विज्ञापन


एक ही दुकान पर लगातार हो रही चोरी कर शातिर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बालको पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें