फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: खड़े वाहन में जा घुसा ट्रेलर, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक, ड्रिल मशीन से काटकर निकाला गया बाहर

Wed, 15 Feb 2023 11:21 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के मानिकपुर बाईपास के पास दो ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद एक चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। हादसे के बाद लोगों ने उसे निकालने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
ड्रिल मशीन से ट्रेलर के कैबिन को काट कर चालक को बाहर निकाला गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के मानिकपुर मुड़ापार बाईपास पर खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित ट्रेलर जा घुसा। हादसे में ड्राइवर ट्रेलर के केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर 112 संजीवनी वाहन और 108 मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद ड्रिल मशीन से कैबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया।  घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मानिकपुर मुड़ापार बाईपास मार्ग शराब दुकान के पास बने मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जहां एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़े वाहन को ठोकर मार दिया। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन का केबिन पूरी तरह से चिपक गया और उसमें चालक फस गया। घटना रात लगभग एक बजे की है।
 
हादसे के बाद वाहन में फंसा चालक देखकर स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास की बस्ती वालों ने चालक को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सूचना 112, 108 संजीवनी वाहन और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। जहां तत्काल मौके पर पहुंचे वाहन में फंसे चालक का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने ड्रिल मशीन मंगाकर केबिन के हिस्से को काटकर किसी तरह चालक को बाहर सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

 
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन टीपी नगर तरफ से इमलीडुग्गु की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां वाहन फंसे चालक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक सोनू सिह शराब के नशे में धुत था। चालक के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें