फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: चालक से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

Sat, 08 Apr 2023 06:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में हुई एक घटना में टवेरा चालक से तीन युवकों ने मारपीट करने के साथ लूटपाट की और भाग गए। चालक ने किसी तरह खुद की जान बचाई। कोतवाली पुलिस को उसने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। पुलिस हुलिया के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ कर रही है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन चांपा के नजदीक रहने वाला राजकुमार पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी भाभी को जमनी पाली में छोड़ने के बाद चांपा जाने के लिए निकला था। रास्ते में खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शनि मंदिर मार्ग पर  बदमाशों ने उससे मारपीट की और मोबाइल के अलावा नगदी रुपए लूट 37सौ लूट लिए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें