एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि अन्य सदस्य सामान्य रुप से झुलसे है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का महौल है।
कोरबा में दर्री थानांतर्गत ग्राम नवागांव झाबू में खेत में काम करने के दौरान एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि अन्य सदस्य सामान्य रुप से झुलसे है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का महौल है।
विज्ञापन
मृतक के पिता श्याम दास ने बताया कि वह घर पर था उसका बेटा मृतक कोमल परिवार के ही अन्य सदस्यों के साथ डोंगा से नदी पार कर खेत पर काम करने गया था। इस दौरान खेत के पास एक छोटी सी कुटिया है जिसमें बारिश होने के दौरान सब रुके हुए थे। अचानक से आकाश से बिजली गिरी जिसमे उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाकी मामूली रूप से झुलस गए। इस मामले में दर्री थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।