फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: आरटीओ के चेकिंग अभियान से बस मालिकों में हड़कंप, कुम्हारी में हुए हादसे के बाद नींद से जागा विभाग

Sat, 13 Apr 2024 03:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

रायपुर के कुम्हारी में हुई गंभीर दुर्घटना से सबक लेते हुए कोरबा आरटीओ के द्वारा शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न चौक चौराहा में बसों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान से बस मालिकों में हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के कुम्हारी में हुई गंभीर दुर्घटना से सबक लेते हुए कोरबा आरटीओ के द्वारा शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले के विभिन्न चौक चौराहा में बसों का आकस्मिक निरीक्षण अभियान जारी रहा। इस दौरान 30 बसों की जांच की गई जिसमें सभी बसों की फिटनेस परमिट एवं अन्य दस्तावेज खंगाले गए। कार्यवाही के दौरान तीन बसों में दस्तावेजी कमी पाए जाने पर न केवल प्रति बस 5 हजार जुर्माना के हिसाब से 15 हजार वाहन चेकिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचरी जुर्माना वसूला गया बल्कि उनकी जब्ती भी बनाई गई। जिसमें दो बस दीपका थाना में एवं एक बस आरटीओ परिसर में खड़ी करवा दी गई है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा शहर के नगर निगम बालको मुख्य मार्ग, दर्री मुख्य मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर निजी कंपनी में चलने वाली बसों की जांच की गई वहां में मेडिकल किट, फायर किट के अलावा इमरजेंसी गेट है कि नहीं इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जांच की गई इसके अलावा बस चल रहे चालकों के फिटनेस के बारे में भी जानकारी दी गई।
 

कोरबा डीटीओ विवके सिन्हा सहित जांच अभियान में शामिल सभी अधिकारी कर्मचारी ने कहा है कि यह जांच अभियान सतत रूप से जारी रहेगा एवं जो भी छोटे-बड़े वाहनों में कोई दस्तावेजी कमी पाई जाती है उन पर नियमानुसार कार्यवाही भी जारी रहेगी। जिला परिवहन अधिकारी ने कहा है कि समस्त वाहन मालिकों को अपने वाहन का दस्तावेज हर हाल में अपडेट रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें