कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी राम मंदिर पहुंची उनके साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद समिति कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। सांसद ने राम मंदिर पहुंचकर श्रीराम मंदिर में राम भगवान जी का पूजा अर्चना कर श्री फल चढ़ाए वही मंदिर में फेरे लिए।
कोरबा जिला पूरा राम में हो गया है शहर के प्रवेश द्वार से लेकर अंतिम छोर तक जिले में राम भक्त नजर आ रहे हैं, सड़क पर जय श्रीराम के नारे गूंज रहे हैं वही जगह-जगह विभिन्न आयोजन भी किए गए हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहा पर भगवा रंग से छावनी में तब्दील कर दिया गया है वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से बुधवारी स्थित राम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां कलेक्टर अजीत बसन्त और कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला अपने टीम के साथ सुबह से ही मौजूद हैं। जिला प्रशासन की ओर से राम मंदिर में विशेष साथ सजा की गई है वही कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जहां सुबह से ही भजन संध्या के अलावा छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति को बढ़ावा देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में नगर निगम के आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ के अलावा नगर निगम, और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत भी राम मंदिर पहुंची उनके साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद समिति कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। सांसद ने राम मंदिर पहुंचकर श्रीराम मंदिर में राम भगवान जी का पूजा अर्चना कर श्री फल चढ़ाए वही मंदिर में फेरे लिए। सांसद ने कहा कि पूरा देश आज राम में हो गया है उनको भी तन मन और शरीर में राम बसे हैं और जय श्री राम के नारे लगाए।