फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोरबा अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 24 Aug 2026 08:35 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर के कहने पर भ्रूण को पन्नी में पैक कर छत पर रखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम और सीसीटीवी जांच शुरू की।

विज्ञापन
अस्पताल के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने बस स्टैंड के पास स्थित रानी धनराज कुंवर अस्पताल में सोमवार को बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

सफाई कर्मी पी. चिना ने बताया कि सोमवार सुबह वह अस्पताल के बाथरूम की सफाई करने पहुंचा था। वहां तेज बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखने पर उसे भ्रूण पड़ा मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी सुपरवाइजर पवन कुमार साहू को दी।

चिना के मुताबिक, सुपरवाइजर ने उसे भ्रूण को पन्नी में पैक कर छत पर रखने के लिए कहा। उसका कहना है कि उसे यह जानकारी नहीं दी गई कि मामला पुलिस से जुड़ा है और भ्रूण को इस तरह हटाना उचित नहीं है। इसके बाद उसने सुपरवाइजर के कहने पर भ्रूण को पन्नी में पैक कर अस्पताल की छत पर रख दिया।

विज्ञापन


पढे़ं:  कोबरा ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सांप लेकर आओ, फिर शुरू हुआ इलाज

मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि भ्रूण अस्पताल के बाथरूम में कब और कैसे पहुंचा। इसे अस्पताल में ही छोड़ा गया था या बाहर से लाकर फेंका गया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अवैध गर्भपात समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें