फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: डेंटल क्लीनिक में लगी आग से मची अफरा- तफरी, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 30 Mar 2024 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

आग की लपटें देखकर पावर हाउस रोड बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में उस समय आपाधापी मच गई। आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
आग ने धारण किया विकराल रूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा कोतवाली थाना के तहत पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा के सामने स्थित विवेक डेंटल और सेंट्रल बैंक के पीछे हिस्से मकान में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। जिस समय आग लगी उस दौरान मकान में किराएदार सोए हुए थे। इसी बीच ऊपरी तल के एक मकान से आग की लपटे निकलने लगी।

विज्ञापन

 

आग की लपटें देखकर पावर हाउस रोड बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में उस समय आपाधापी मच गई। आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई।
 

होमगार्ड और सीएसईबी की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान के ऊपरी तल में लगे आग पर काबू पाने के लिए वहां तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दरअसल मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी और कोई दूसरा रास्ता वहां तक पहुंचने के लिए नहीं था। लिहाजा सिटी सेंटर मॉल के गेट की ओर से दमकल की गाड़ी को ले जानाा पड़ा और मकान के दरवाजा को दमकल कर्मियों को तोडऩा पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग से बचे सामानों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

 

इस मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने बताया कि वे लोग सो रहे थे, अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थीं जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें