कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत "कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन जन" की थीम पर लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों के बीच जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जानकारी दी जा रही है।
जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने लोकतंत्र का महापर्व में मतदाताओं की शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी हो जिसे लेकर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आज स्वीप कार्यक्रम के तहत केरा रोड से नेता जी चौक तक साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को निष्पक्ष एवं भय मुक्त मतदान करने का संदेश दिया गया। रैली में शामिल हुए अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिकों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत "कोसा कांसा कंचन वोट करेगा जन जन" की थीम पर लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगों के बीच जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जानकारी दी जा रही है। लोगों को निष्पक्ष और भय मुक्त बिना किसी लोभ के वोट डालने की अपली की जा रही है।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलाई तथा सभी युवाओं एवं नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अपने घर परिवार व आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर जागरूक मतदाता होने का फर्ज निभाएं।