फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने ढहाए कई मकान: पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने जाम किया हाईवे; बोले- बिना मुआवजा तोड़ा, कहां जाएं

Fri, 23 Jun 2023 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि, बलपूर्वक तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को ना तो मुआवजा मिला है,  ना ही किसी तरह की व्यवस्था की गई है। इस तरह की मनमानी कार्रवाई का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि, जिसे जो करना है, कर ले। आज धरने पर ग्रामीणों के साथ मौके पर बैठे हुए हैं और जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन पर डटे रहेंगे। 
विज्ञापन
मकानों और दुकानें तोड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने जाम की रोड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार शाम उरगा इलाके में कई मकानों और दुकानों को ढहा दिया। इसके विरोध में शुक्रवार को भाजपा विधायक और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे जाम कर दिया है। आरोप है कि प्रशासन ने बिना मुआवजा और नोटिस दिए उनके मकानों और दुकानों को गिरा दिया। फिलहाल नेशनल हाईवे जाम किए जाने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर हैं और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमार्ग पर चल रहा सड़क निर्माण का काम  
जानकारी के मुताबिक, कोरबा-चांपा मुख्यमार्ग पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी के तहत नेशनल हाईवे के पास ग्राम पताड़ी में गुरुवार को प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। इस दौरान शाम को पहुंची टीम ने गांव में हाईवे से लगते कई मकानों और दुकानों को ढहा दिया। सारी कार्रवाई इतनी तेज हुई कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इन मकानों और दुकानों को तोड़ने के बदले ग्रामीणों को मुआवजा दिया जाना है। आरोप है कि अभी तक मुआवजा नहीं मिला और उनके घरों को तोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
कार्रवाई से आक्रोशित मकान मालिक और गांववालों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। इसके समर्थन में विधायक ननकीराम कंवर भी ग्रामीणों के साथ चक्काजाम पर बैठे हैं। इसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है। चक्का जाम की सूचना पर उरगा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है। वे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हैं। मकान मालिकों का आरोप है कि उन्हें मुआवजा नही मिला है। जिन्हें मिला भी है, उन्हें पूरा नहीं मिला है। 
विज्ञापन


न तो मुआवजा मिला, न रहने की व्यवस्था
मकान मालिक नूतन श्रीवास ने बताया कि उनको ना ही मुआवजा मिला है, और ना ही किसी तरह की रहने की व्यवस्था है। वह किसी काम से अपने पत्नी और बच्चों के साथ गिरी ग्राम गए थे। घर में पिताजी अकेले थे। अचानक पता चला कि उनके घर को तोड़ दिया गया है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्हें पहली किश्त दी गई, उसके बाद कोई राशि नहीं मिली है। उनके मकान को भी प्रशासन ने तोड़ दिया है। उनका कहना है कि ऐसे में परिवार सहित वे लोग कहां जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें