फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तीन बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुछ दिन पहले ही पंजाब से मजदूरी कर वापस लौटा था मृतक

Thu, 04 Jan 2024 06:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में रोजी मज़दूरी करने वाले एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई देखे जाने से परिवार में हड़कप मच गया।परिजनों की चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में रोजी मज़दूरी करने वाले एक ग्रामीण की लाश उसके ही घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई देखे जाने से परिवार में हड़कप मच गया।परिजनों की चीखपुकार सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया।

विज्ञापन

 

36 वर्षीय त्रिलोक गेंदले गोढ़ी निवासी है जो 15 दिन पहले ही पंजाब से कोरबा अपने गृहग्राम गोढ़ी आया हुआ था जिसकी लाश उसके ही कमरे के अंदर म्यार पर लटकती हुई मिली है। मृतक के बड़े भाई विष्णु कुमार गेंदले ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का त्रिलोक था और पिछले दो साल से पति-पत्नी दोनों पंजाबी ईंट भट्ठा में काम करने जा रहे थे इस वर्ष भी पंजाब काम करने गए हुए थे मृतक के तीन बच्चे हैं एक लड़का और दो लड़की लड़का साथ गया हुआ था। दोनों लड़की मौसी के पास रहती है दोनों अभी छोटी है। त्रिकोल 15 दिन पहले ही पंजाब से अकेले गृह ग्राम आया हुआ था उसकी पत्नी पंजाब में ही है पिता के आने के बाद उसकी बड़ी बेटी मौसी के घर से वापस गोढ़ी आई हुई है।

गुरुवार की सुबह 11 बजे उसकी बेटी खाना बना रही थी इस दौरान बेडरूम का कमरा बन्द मिला उसकी बेटी देखी तो फांसी के फंदे पर उसके पिता लटके हुए थे चीखपुकार मचाने के बाद अन्य परिजन आये। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाही शुरू की।पुलिस की माने तो मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें