मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है कि आखिर घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।
तरह तरह के नशे की जद में आए नशेड़ियों की गतिविधियों के कारण लोगों जी जान सांसत में है। कोरबा के ईमलीडुग्गू क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर ऐसे ही नशेड़ियों ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में शिवराज सिंह राजपूत जख्मी हो गया। वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर कदमहाखार चौक के पास पहुंचा था। उसी समय नशेड़ी तत्वों ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। मुकेश सिंह की गले में गंभीर चोट है इस करण बयान देने योग्य नहीं है। स्थानी लोगों की माने तो एक करतूत नशेड़ियों की हो सकती है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है कि आखिर घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है।