फिलहाल पुलिस मौके से भागने वाले दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह एसईसीएल के एक निजी कंपनी में पेट्रोलिंग का काम करता है और अपने दो साथियों के कहने पर बाइक पर सोना बेचने आया था।
छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली सोना बेचने कोरबा आया हुआ था। एक सराफा व्यवसाई को जब नकली सोना बेचने की कोशिश की जा रही थी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी । सिविल लाइन पुलिस ने जब सोने की जांच कराई तो वह नकली निकला। गिरोह में शामिल तीन में से दो फरार हो गए लेकिन एक व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सिविल लाइन पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है साथ ही फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका में संचालित एक सराफा दुकान में नकली सोना खपाने पहुंचे तीन में से एक व्यक्ति पुलिस की पकड़ में आ गया है। जबकि दो लोग भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश जारी है। पुलिस की पकड़ में आए व्यक्ति का नाम देवी दयाल यादव है जो ग्राम झगरहा स्थित किराए के मकान में रहता है। वह अपने दो साथियों मिथलेश राय और मनोज पासवान के साथ नकली सोना को खपाने पहुंचा था।
फिलहाल पुलिस मौके से भागने वाले दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी ने बताया कि वह एसईसीएल के एक निजी कंपनी में पेट्रोलिंग का काम करता है और अपने दो साथियों के कहने पर बाइक पर सोना बेचने आया था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान बात सामने आई है कि आरोपी इससे पहले क्षेत्र के एक और सराफा दुकान में सोने को बेचने पहुंचे थे लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सकी जिसके बाद उन्होंने दूसरी दुकान का रुख किया। दुकनदार ने बताया कि तीनों के हाव-भाव से उसे शक हुआ जिसके बाद उसने सोने की जांच की तब वह नकली निकला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।