फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल: कचरा यात्रा निकालकर किया जताया अनोखा विरोध, लगाया ये आरोप

Sat, 10 Oct 2026 02:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा नवरात्रि से ठीक पहले शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। वार्ड नंबर 26 मुड़ापार में गंदगी और सफाई नहीं होने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल,कचरा यात्रा निकालकर जताया विरोध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा नवरात्रि से ठीक पहले शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। वार्ड नंबर 26 मुड़ापार में गंदगी और सफाई नहीं होने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने वार्ड में कचरा यात्रा निकाली और निगम प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर और नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने किया। पार्षद दल कचरा लेकर वार्ड की गलियों में घूमा और सफाई व्यवस्था की पोल खोली।

वार्डवासियों का कहना है कि नालियां कचरे से भरी हैं, नियमित उठाव नहीं हो रहा। गंदगी के कारण मच्छर, कीड़े घरों में घुस रहे हैं और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। कल से नवरात्रि शुरू हो रही है, लेकिन दुर्गा पंडालों के आसपास भी सफाई नहीं कराई गई है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि सफाई को लेकर कई बार ठेकेदार से संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वार्ड में लगातार गंदगी बनी हुई है और लोगों की शिकायतें आ रही हैं।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने आरोप लगाया कि सिर्फ वार्ड 26 ही नहीं, शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। अधिकारी अपने चहेते ठेकेदारों को काम देकर कमीशन का खेल खेल रहे हैं और फील्ड में जाकर जायजा नहीं लेते।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि नवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर बस्तियों और पंडालों के आसपास गंदगी पसरी है। गंदी नालियों से बीमारी फैलने का खतरा है, लेकिन संबंधित विभाग और ठेकेदार केवल औपचारिकता निभा रहे हैं।

कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल,कचरा यात्रा निकालकर जताया विरोध

 

कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल,कचरा यात्रा निकालकर जताया विरोध

 

कांग्रेस पार्षदों का हल्लाबोल,कचरा यात्रा निकालकर जताया विरोध

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें