फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO युवक ने बुझाई कोबरा की प्यास: बोतल से पिलाया पानी, रेस्क्यू कर छोड़ा तो गुस्से में फन फैला रहे थे सांप

Mon, 27 Mar 2023 05:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

जितेन्द्र सारथी ने कहा कि गर्मी का समय है। ऐसे में दोनों कोरबा ने काफी देर तक पानी पीया। उन्होंने कहा कि दोनों को पानी पिलाकर उन्हें काफी सुकून मिला है। उन्होंने सभी आम जनों से अपील किया की गर्मी में पक्षियों के लिए पतीले में पानी रखें। साथ ही जब भी जंगल की ओर जाए और आग लगी दिखाई दे तो उसको बुझाए ताकि वहां रहने वाले जीव जन्तु की जान बच सके। 
विज्ञापन
कोबरा को बोतल से पानी पिलाते जितेंद्र सारथी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के जहरीले सांपों में शामिल कोबरा के लिए छत्तीसगढ़ का कोरबा भी खासा मशहूर है। इस जिले में लगातार कोरबा सांपों के मिलने का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में उनका रेस्क्यू भी किया जाता है और फिर जंगल में छोड़ देते हैं। फिलहाल एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक युवक जंगल में बोतल से दो कोबरा को पानी पिला रहा है। यह युवक है वन विभाग का सदस्य और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी। 

विज्ञापन




दरअसल, जितेंद्र सारथी दो कोबरा सांपों को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ने के लिए गए थे। गर्मी के कारण वह अपने साथ पानी से भरी एक बोतल भी ले गए। जंगल के बाहर की ओर जैसे ही उन्होंने कोबरा सांपों को निकालने के लिए डिब्बा खोला, दोनों ने बाहर आते ही फुंफकारना शुरू कर दिया। दोनों सांप फन फैलाकर गुस्से में बैठ गए। यह देखकर जितेंद्र ने उन्हें बोतल से धीरे-धीरे पानी पिलाया। थोड़ी देर तक दोनों पानी पीते रहे, फिर शांत होकर जंगल में चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन






करीब 48 सेकेंड के इस वीडियो में वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को आराम से दोनों कोबरा को पानी पिलाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को जितेंद्र के ही एक साथी ने मोबाइल से शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद से यह वायरल हो रहा है। जितेंद्र सारथी कहते हैं कि, यह पल बहुत खास इसलिए था क्योंकी दोनों सांपों ने बड़े आराम से पानी पिया और जंगल की ओर आगे चले गए। यह बहुत ही सुखद भी था। जैसे कोई हमको पानी पिलाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें