छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर क्षेत्र में खपाता था। पुलिस ने उसके पास से कार में 12 किलो गांजा बरामद किया है। उसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला जटका चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक कार से गांजे की तस्करी कर रहा था। वह कटघोरा की ओर से जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की और कार को रुकवा लिया। तलाशी में कार से गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी ग्राम कटोरी नगोई निवासी राम जगत नायक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह ओडिशा से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्रों में खपाता था।