फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू, बिजली फॉल्ट के चलते ठप हुए थे सभी सात यूनिट

Sun, 06 Sep 2026 08:46 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी प्लांट में बिजली फॉल्ट के बाद ठप हुई सात यूनिट में से तीन को करीब 24 घंटे बाद फिर चालू कर दिया गया। इनमें दो 500 और एक 200 मेगावाट यूनिट शामिल हैं। बाकी तीन यूनिट की बहाली का काम जारी है।
विज्ञापन
कोरबा एनटीपीसी प्लांट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में शुक्रवार शाम बिजली संबंधी तकनीकी खराबी के बाद ठप हुए सभी सात यूनिट में से तीन को करीब 24 घंटे बाद फिर से चालू कर दिया गया है। शनिवार शाम दो 500 मेगावाट और एक 200 मेगावाट की यूनिट को सफलतापूर्वक बहाल किया गया। वहीं, बाकी तीन यूनिट को भी निर्धारित सुरक्षा और संचालन प्रक्रियाओं के तहत क्रमवार शुरू करने का काम जारी है। एनटीपीसी के कोरबा प्लांट की कुल स्थापित क्षमता करीब 2600 मेगावाट है। इसमें 500 मेगावाट की चार और 200 मेगावाट की तीन यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन


ट्रिप खराब होने के कारण उत्पादन ठप्प था
एनटीपीसी के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे दरी क्षेत्र स्थित सार्वजनिक क्षेत्र के इस संयंत्र में बिजली संबंधी खराबी के बाद सभी सात यूनिट अचानक ट्रिप हो गई थीं। इसके चलते प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी उष्मा घोष ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे तक तीन यूनिट को सफलतापूर्वक पुनः चालू कर लिया गया। इनमें 500-500 मेगावाट की दो और 200 मेगावाट की एक यूनिट शामिल है। उन्होंने बताया कि 500 मेगावाट की एक यूनिट में 25 अगस्त से ओवरहॉलिंग का काम पहले से चल रहा है। वहीं, शेष तीन यूनिट को सुरक्षा और संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़: मस्तूरी गोलीकांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कांग्रेस नेता नागेंद्र राय को अग्रिम जमानत से इनकार
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें