फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में दुष्कर्मी: जिसे भांजी कहता था, उसी से दुष्कर्म, मिर्ची पाउडर लेने के बहाने घर में घुसा था पड़ोसी

Tue, 02 May 2023 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से ही जानता था कि लड़की अकेली है। इसके चलते षड्यंत्र पूर्वक वह मिर्ची मांगने के बहाने आया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी मिर्ची पाउडर लेने के बहाने लड़की के घर गया था। उस समय घर में कोई नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो लड़की ने उन्हें सारी बात बताई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने महज पांच घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गए आरोपी को लड़की मामा कहती थी। वारदात सामने आने के बाद गांव में आरोपी के खिलाफ आक्रोश है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी 17 साल की लड़की 30 अप्रैल को घर में अकेली थी। उसके परिजन काम पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक मंगल गोस्वामी दोपहर करीब 12 बजे उसके घर पहुंचा और मिर्ची पाउडर मांगा। इस पर लड़की मिर्ची पाउडर लेने अंदर चली गई। आरोप है कि तभी मंगल ने दरवाजा बंद कर दिया और लड़की से दुष्कर्म किया। शाम को जब लड़की के माता-पिता पहुंचे तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद लड़की ने सारी बात परिजनों को बताई। 

परिजन थाने पहुंच और मामला दर्ज कराया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगल गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से ही जानता था कि लड़की अकेली है। इसके चलते षड्यंत्र पूर्वक वह मिर्ची मांगने के बहाने आया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक लड़की को भांजी से संबोधित करता था। इसके चलते ग्रामीण भी आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें