फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की बेटी बिजनेस गेम खेलने जाएगी बेल्जियम: कांची का 'सोल्वे' में चयन; पूरे देश से सिर्फ दो को मौका

Thu, 09 Mar 2023 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

 कांची ने बताया कि पेरिस में इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न देशों के छात्र छात्राओं से वर्तमान समस्याओं पर आधारित केस हल करवाए गए थे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आईआईटी बॉम्बे संस्थान के साथ साथ अपने माता-पिता एवं भाई को दिया।
विज्ञापन
कांची अग्रवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की एक बेटी ने फिर ऊंची उड़ान के लिए पंख फैलाए हैं। इस बार कोरबा की रहने वाली छात्रा कांची अग्रवाल सोल्वे बिजनेस गेम में हिस्सा लेने बेल्जियम जाएंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 मार्च को होगा। खास बात यह है कि पूरे देश से सिर्फ दो छात्राओं का ही चयन इस प्रतियोगिता में हुआ है। दूसरी छात्रा ऋषिका राइ भी कांची की आईआईटी मुंबई में सहपाठी हैं और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं। दुनिया भर के प्रतिष्ठित बिजनेस कॉलेजों से 150 स्टूडेंट्स का चयन इसके लिए किया गया है। 

विज्ञापन


कांची मूल रूप से कोरबा के कटघोरा शहर की निवासी हैं। कांची के पिता राकेश अग्रवाल , सर्वमंगला स्टीलस एंड टाईल्स के संचालक हैं। उनकी माता ऋतु अग्रवाल गृहणि हैं। यूरोप की सबसे प्रसिद्ध बिजनेस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन राउंड की कठिन स्क्रीनिंग के बाद कांची और उनकी सहपाठी ऋषिका राइ का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होगी। इसमें तीन बड़ी कंपनियां चुनौतियां देंगी। 

इससे पहले भी कांची ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और जीत हासिल की है। पिछले साल एचईसी पेरिस बिजनेस स्कूल में आयोजित केस स्टडी में कांची ने जीत दर्ज की थी। पेरिस में 8-9 अप्रैल को दो दिवसीय कांफ्रेंस में दुनिया भर से 25 देशों के 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। बेन एंड कंपनी, फेरारी, मिशेलिन और श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनियों ने कांफ्रेंस में विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के पूल बनाकर वर्तमान चुनौतियों पर आधारित केस स्टडी गेम हल करने को दिए गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें