कोरबा विधानसभा के रूट क्रमांक चार कोसबाड़ी, खरामोरा, डिंगापुर में आज 92 वर्ष की वृद्धा श्रीमती फुलकुंवर निवासी खरामोरा ने घर में ही पूरी पारदर्शिता के साथ अपना वोट डाक मतपत्र के जरिए डाला है।
कोरबा में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी विश्वदीप के निर्देशन मे मतदाता जागरूकता अभियान चल रहा है। लोगों को टीम द्वारा अपने वोट का महत्व समझाते हुए मतदान करने की अपील की जा रही है| जिससे लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। इस बार विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान होने की संभावना है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष 80 वर्ष के अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं जिनको मतदान केन्द्रों तक जाने में दिक्कत है, उनके लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इस सुविधा में सेक्टर अधिकारी की देखरेख में पीठासीन अधिकारी अपने दल के साथ बीएलओ के माध्यम से पूर्व में आवेदन किये गए 80 प्लस व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर डाक मतपत्र के माध्यम से उन्हें वोट डालवा रहे हैं, जो की परिणाम के दिन गिनती की जाएगी। यह सुविधा कोरबा जिले की चारों विधानसभाओं में भी उपलब्ध कराई गई है।
कोरबा विधानसभा के रूट क्रमांक चार कोसबाड़ी, खरामोरा, डिंगापुर में आज 92 वर्ष की वृद्धा श्रीमती फुलकुंवर निवासी खरामोरा ने घर में ही पूरी पारदर्शिता के साथ अपना वोट डाक मतपत्र के जरिए डाला है। यह सुविधा पहली बार पाकर फुलकुंवर ने ख़ुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया है। इसी प्रकार कोसबाड़ी निवाशी शकुंतला और नीम चौक बस्ती निवासी शीतलमती 90 वर्ष ने भी साथ वोट दी है। सेक्टर अधिकारी ने बताया की रूट में कुल 17 ऐसे मतदाता हैं जो पूर्व में आदेवन किया है आज उनके घर जाकर मतदान कराया गया है। स्वीप टीम प्रभारी अनिल रात्रे ने बताया की निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम लगातार चल रहा है जिससे लोग अपने वोट डालने के प्रति जागृत हो रहे हैं, इसी कारण सभी मतदाता शत प्रतिशत वोट डालने की बात कह रहे हैं।