फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Board Result: यूट्यूब से की पढ़ाई, आठवीं रैंक पाकर कोरबा का नाम किया रोशन; बेटी गामिनी भी नहीं किसी से कम

Thu, 09 May 2024 05:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा की पांचवी रैंक हासिल करने वाली गामिनी कुमारी कंवर एमबीबीएस कर सर्जन बनना चाहती हैं। वहीं आठवीं रैंक पाने वाले शुभ अग्रवाल ने यूट्यूब से पढ़ाई कर टॉप किया है। 
विज्ञापन
गामिनी कंवर और शुभ अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE Result 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर रहे हैं। कई छात्रों ने टॉप किया है। सूची में पांचवी रैंक हासिल करने वाली कोरबा की गामिनी कुमारी कंवर एमबीबीएस डॉक्टर बनना चाहती हैं। उसका सपना सर्जन डॉक्टर बनने का है। उन्होंने कहा कि अगर मैं अपना सपना पूरा कर सकी तो इससे मेरा जीवन सफल हो जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद गामिनी ने अपने घर पर परिवार की उपस्थिति में मीडिया के साथ चर्चा की। गामिनी ने बताया कि वह सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। आगे कहा कि जिस हिसाब से परीक्षा के प्रश्न पत्र को हाल किया था तो उम्मीद थी कि वह जरूर अच्छे अंक हासिल करेगी और मेरिट सूची में आएगी। 

गामिनी का परिवार करता है किसानी
गामिनी के पिता कोयला कंपनी में काम करते हैं। जबकि उसका परिवार पेशे से किसान  है। अपनी पढ़ाई के संबंध में गामिनी कंवर ने चर्चा के दौरान कहा कि वह स्कूल में पढ़ाई के दौरान अपना ध्यान केंद्रित रखती थी और वहां से घर पहुंचने के बाद नियमित तौर पर पढ़ाई करती थी। स्कूल में पढ़ाए गए विषयों की पुनरावृत्ति करती थी।

यू-ट्यूब से पढ़कर बना टॉपर 
वहीं दूसरी तरफ कोरबा जिले के कटघोरा के चैतमा निवासी शुभ अग्रवाल ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम में आठवीं रैंक हासिल की है। शुभ अग्रवाल अभी बिलासपुर में अपने रिश्तेदार के यहां हैं। कटघोरा के जय भारत इंग्लिश मीडियम के छात्र शुभ अग्रवाल ने बताया कि वो जिला स्तर पर टॉप करना चाहता थे। लेकिन, स्टेट लेवल पर टॉप कर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने दो-तीन घंटे पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन

इसके साथ ही यू-टयूब देखकर पढ़ाई की। शुभ सीए बनना चाहते हैं। जिसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करेंगे। शुभ अग्रवाल ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जिनके कम मार्क्स आए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें फिर से मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें