फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नौसिखिया कार चालक का कारनामा, शटर तोड़ते हुए जैन भवन के अंदर घुसी कार

Mon, 30 Jan 2023 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोतवाली थाना इलाके के पुराना बस स्टैंड पर कार चलाने की चाहत की वजह से एक नाबालिग की जान पर बन आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
दीवार से भिड़ी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में कोतवाली थाना इलाके के पुराना बस स्टैंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जैन भवन के बाहर खड़ी एक कार शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी और दीवार से टकराकर रुक गई। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद कुछ सामान को लेने एक बच्चा घुसा था, उसने कार को चालू कर दिया गया। हादसे में बच्चे को मामूली चोट आई है। घायल को इलाज के लिए कोरबा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना इलाके के पुराना बस स्टैंड पर कार चलाने की चाहत की वजह से एक नाबालिग की जान पर बन आई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जैन भवन के सामने खड़ी कार में सामान को लाने के लिए घर वालों ने बालक को भेजा था।

बालक चाबी लेकर सामान लेने के लिए पहुंच गया। उसने कार चलाने की कोशिश, वह जैन भवन का शटर तोड़ते हुए भवन के अंदर घुस गया। इस दौरान कार दीवार से टकरा कर रुक गई। घटना में बालक को हल्की चोटें लगी है, जिसे इलाज के लिए पीएचसी कोरबा में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भवन होने के कारण हदसा बड़ा नहीं हुआ, अगर कोई व्यक्ति वहां होता तो निश्चित ही बड़ी जनहानी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें