फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बेरोजगारी भत्ता की विसंगति को लेकर भाजयुमो ने किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर लगाए ये आरोप

Tue, 25 Apr 2023 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के साथ रामपुर क्षेत्र स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। झंडे बैनर के साथ कार्यकर्ता यहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की बेरोजगारी भत्ता नीति की विसंगति को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजयुमो के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2500 रुपये के बेरोजगारी भत्ता का ढिंढोरा पीटने के सरकारी प्रयासों की खिलाफत कोरबा में शुरू हो गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रयासों की हकीकत बताने के लिए रोजगार कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। एक साथ सभी स्थानों पर ऐसे प्रदर्शन किए गए। कोरबा में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के साथ रामपुर क्षेत्र स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। झंडे बैनर के साथ कार्यकर्ता यहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने सरकार की बेरोजगारी भत्ता नीति की विसंगति को लेकर विरोध जताया। पहले से ही प्रदर्शन की जानकारी होने के मद्देनजर कार्यालय परिसर में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इसके बावजूद यहां प्रदर्शन हुआ। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने आरोप लगाया कि बेमतलब के नियम और शर्तें लादने के साथ वास्तविक बेरोजगारों को लाभ से वंचित किया जा रहा है।

Trending Videos

भाजपा नेता विकास महतो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 36 घोषणा की थी जिनमें से एक बेरोजगारी भत्ता भी था। सबसे हैरानी की बात यह है कि जितनी संख्या में बेरोजगारों का पंजीयन है उसकी तुलना में 10% या उससे भी कम लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बाकी लोग क्या करेंगे जिनका पंजीकरण जिला रोजगार कार्यालय में है। 
विज्ञापन

सरकार के द्वारा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ इस योजना पर अमल करने की मानसिकता बनाई गई। घोषणा होने के साथ हर बेरोजगार को लग रहा था कि उसका जीवित पंजीयन उसे 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का माध्यम बन सकता है लेकिन ऐसा सोचना सच साबित नहीं हो सका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें