फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बर सजा: बच्चा चोरी के शक में कचरा बीनने वाले को पोल से बांधकर अमधरा होने तक पीटा, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान

Sat, 01 Apr 2023 01:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने बताया कि राम प्रजापति कबाड़ी का काम करता है और नशे की हालत में है। उसका डाक्टरी मुलाहिजा करा लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। महिला प्रीति का कहना है कि अगर वह समय रहते नहीं देखती तो उसकी बच्ची को चोरी कर ले जाता। 
विज्ञापन
युवक को पोल से बांधकर भीड़ ने पीटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीड़ ने कचरा बीनने वाले एक युवक को बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद उसे जमकर लात-घूंसों और थप्पड़ से पीटा। भीड़ तब तक मारती रही, जब तक युवक बेहोश नहीं हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि बस्ती की ही एक बच्ची को युवक चोरी कर ले जा रहा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक अभी बेहोश है। उसकी हालत ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर युवक को बचाया। - फोटो : संवाद
आरोप-बच्ची को उठाकर बोरी में भर रहा था
जानकारी के मुताबिक, शांति नगर निवासी महिला प्रीति झा ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी रानू शुक्रवार शाम को घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान युवक पहुंचा और उसे बोरी में भरने लगा। प्रीति ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई और बच्चा चोरी की बात पर युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने युवक को रेलवे क्रॉसिंग के पास धन्वंतरि मेडिकल स्टोर के बगल में रस्सी से बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई की। उसके बाद जो आज वह उसे बच्चा चोर समझकर युवक को पीटता। 

मौके पर ही युवक की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद
छह माह पहले ही इलाके में कचरा बीनने आया
भीड़ ने इतना मारा कि युवक अधमरा होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और अपने साथ डॉक्टर एचपी कंवर को भी लेकर आई। पुलिस ने लोगों की भीड़ से छुड़वाया और डॉक्टरी मुलायजा करवाया। युवक की पहचान रतनपुर निवासी राम कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। वह कचरा बीनने और कबाड़ का काम करता है। रात में पोनी पसारी में रोज सो जाता है। लोगों ने बताया कि राम कुमार घटना के समय शराब के नशे में था। करीब छह माह पहले ही वह इस इलाके में आया है। 
विज्ञापन

थाना दीपका, कोरबा। - फोटो : संवाद
घटना के समय नशे की हालत में था
पुलिस ने बताया कि राम प्रजापति कबाड़ी का काम करता है और नशे की हालत में है। उसका डाक्टरी मुलाहिजा करा लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला प्रीति का कहना है कि अगर वह समय रहते नहीं देखती तो उसकी बच्ची को चोरी कर ले जाता। फिलहाल अभी तक कि जानकारी में उसके कबाड़ी का काम करने के बारे में पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें