फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पिता की हुई मौत और बेटा घायल

Sun, 08 Oct 2023 09:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत के चुइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बेटा घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत के चुइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई और बेटा घायल बताया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि वे दोनों बाइक से शनिवार की शाम 5 बजे कोरबा टीपी नगर आए हुए थे। वापस गांव कोसगाई लौट रहे थे कि इस दौरान ये हादसा हुआ है। उनकी बाइक में ब्रेक कम था, उसने पिता को बाइक चलाने मना भी किया, लेकिन वो नहीं माने और बाइक चलाते आ रहे थे कि चुइया मोड़ के पास बाइक में ब्रेक नहीं लग रहा था। जिससे  बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें