मृतक शंकर राम पटेल रामनगर बलौदा बाजार का रहने वाला था और राजमिस्त्री का काम करता था। रोज की तरह सुबह शंकर राम पटेल काम करने चौकाबूढ़ा जा रहा था। वहीं तेज रफ्तार ट्रेलर दीपका से बलौदा बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ओवरटेक करने के फेर में सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जहां शंकर राम पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हरदी बाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ट्रेलर वाहन को जब्त किया। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक घर का कमाऊ पुत्र था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी और दो बच्चे का दैनिक मजदूरी कर भरण पोषण करता था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।