फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर: बाइक सवार कांस्टेबल की मौत, साथी आरक्षक घायल; ड्यूटी से लौट रहे थे घर

Fri, 23 Jun 2023 07:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृत आरक्षक के परिजनों को 50 हजार  की प्रारंभिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं घायल आरक्षक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती कराया गया। मामला दर्ज करने के साथ फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कांस्टेबल अवधेश कंवर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कांस्टेबल रक्षित पुलिस लाइन में पदस्थ थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नोनबिर्रा गांव निवासी आरक्षक अवधेश कंवर और तालासार निवासी आरक्षक हेम सिंह श्याम दोनों के गांव आसपास हैं, इसलिए कई बार वे एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी एक ही बाइक पर देर रात करीब 9 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे तिवरता मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

इसके चलते कांस्टेबल अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसा होते देखा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौका पाकर ट्रेलर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें